खेल की खबरें | लाडर्स पर 24 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी झूलन : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट ले चुकी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लॉडर्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच 24 सितंबर को तीसरे और आखिरी वनडे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी ।

कोलकाता, 20 अगस्त अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट ले चुकी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लॉडर्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच 24 सितंबर को तीसरे और आखिरी वनडे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी ।

39 वर्ष की झूलन को तीन मैचों की श्रृंखला के लिये भारत की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है । ये मैच होव (18 सितंबर), कैंटरबरी (21 सितंबर) और लाडर्स (24 सितंबर) पर खेले जायेंगे ।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि इस साल मार्च में न्यूजीलैंड में वनडे विश्व कप में भारत के लिये आखिरी बार खेलने वाली झूलन को ‘उचित विदाई’ दी जायेगी ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में भारत के आखिरी ग्रुप मैच से पहले झूलन की बाजू में खिंचाव आ गया था और वह जुलाई में श्रीलंका दौरे से भी बाहर रही ।

रिपोर्ट के अनुसार झूलन अगले साल होने वाले पहले महिला आईपीएल के लिये अपने विकल्प खुले रख रही है । वह ‘मेंटोर’ की भूमिका के लिये पुरूष टीम के भी संपर्क में है ।

वर्ष 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली झूलन 2018 में टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुकी हैं और आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2021 में खेला था ।

छह विश्व कप खेल चुकी झूलन ने 12 टेस्ट, 68 टी20 और 201 वनडे खेले हैं । वनडे में उनके नाम 252 विकेट हैं और 200 से अधिक विकेट लेने वाली वह अकेली गेंदबाज हैं । दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल हैं जिनके नाम 191 विकेट हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड