देश की खबरें | झारखंड : ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लातेहार, आठ जून झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे अराहंस गांव के पास हुई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान सुषमा एक्का और पुष्पा एक्का के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार की सदस्य थीं।

नेतरहाट पुलिस थाना के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया, ‘‘महिलाएं सड़क किनारे बैठी थीं, तभी ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहन की चपेट में आ गईं।’’

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में नेतरहाट-महुआदांर रोड को करीब दो घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रास्ते को खाली करा लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\