देश की खबरें | झारखंड: जमीन विवाद में सौतेले भाई की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में जमीन विवाद को लेकर सौतेले भाई की हत्या करने के आरोप में शनिवार को दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सरायकेला, 19 जुलाई झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में जमीन विवाद को लेकर सौतेले भाई की हत्या करने के आरोप में शनिवार को दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लक्ष्मण हेम्ब्रम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जब लक्ष्मण अपने धान के खेत में काम कर रहा था तब आरोपी मनोज हेम्ब्रम और मदन हेम्ब्रम ने पहले उसका सिर गीली मिट्टी में दबाया और फिर एक बड़े पत्थर से सिर कुचल दिया।

पुलिस ने कहा कि सरायकेला थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव में यह वारदात तीन दिन पहले हुई थी।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि मामले की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसडीपीओ (सरायकेला) समीर सवैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

उन्होंने बताया कि टीम ने सबूत इकट्ठा किए और दोनों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\