देश की खबरें | झारखंड : हज़ारीबाग में पारंपरिक रामनवमी उत्सव शुरू हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग में सोमवार मध्य रात्रि के बाद पारंपरिक रामनवमी समारोह शुरू हुआ और यहां श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज ले कर, भक्ति संगीत के बीच झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।

हजारीबाग (झारखंड), आठ अप्रैल झारखंड के हजारीबाग में सोमवार मध्य रात्रि के बाद पारंपरिक रामनवमी समारोह शुरू हुआ और यहां श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज ले कर, भक्ति संगीत के बीच झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।

अधिकारियों ने बताया कि हजारीबाग में नवरात्रि के 10 वें दिन होने वाले 36 घंटे के रामनवमी समारोह को देखने के लिए झारखंड तथा पड़ोसी राज्यों से हजारों लोग हर साल यहां आते हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब एक बजे शोभा यात्रा शुरू हुई, जिसमें 108 अखाड़ों (पारंपरिक समूहों) की 104 झांकियां शामिल थीं।

श्रद्धालुओं ने ‘ढोल’ और ‘नगाड़ों’ के साथ सड़कों पर शोभायात्रा निकाली, जिसमें उन्होंने पारंपरिक रूप से लाठी और तलवारें हाथों में ली हुई थीं।

हजारीबाग प्रशासन ने समारोह के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है और शहर में पांच हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

हजारीबाग की उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि झंडा चौक, जामा मस्जिद चौक, इंद्रपुरी चौक, बारा अखाड़ा चौक, पंच मंदिर चौक और बड़ा बाजार चौक जैसे इलाकों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\