देश की खबरें | झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चाईबासा (झारखंड), पांच मार्च झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया।

कोल्हान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ जिसमें तीन जवान घायल हो गए। उन्हें हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया।’’

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल जवानों से मुलाकात की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने आईईडी विस्फोट में तीन जवानों के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि एक 'रेडियो ऑपरेटर' के पैर में जख्म है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने कहा है कि वे सर्जरी कर स्वास्थ्य की स्थित को संभालने का प्रयास करेंगे। डीजीपी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी जवान को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भी स्थानांतरित किया जा सकता है।

गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ सालों में राज्य में माओवादी कमजोर हुए हैं।

गुप्ता ने बताया, "माओवादियों खिलाफ अभियान जारी हैं। पिछले कुछ सालों में कई माओवादी मारे गए हैं और जो बचे हैं उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा या उनका खात्मा कर दिया जाएगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड