देश की खबरें | झारखंड : करीब तीन लाख मतदाता 27 फरवरी को रामगढ़ उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा की रामगढ़ सीट पर 27 फरवरी को उप चुनाव होगा जिसमें करीब 3.34 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रामगढ़ (झारखंड), 20 जनवरी झारखंड विधानसभा की रामगढ़ सीट पर 27 फरवरी को उप चुनाव होगा जिसमें करीब 3.34 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में पिछले साल दिसंबर में पांच वर्ष की कैद की सजा मिलने के बाद रामगढ़ सीट से उनकी सदस्यता निरस्त हो गयी थी, जिसके मद्देनजर यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव नेम्रा भी रामगढ़ विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है।

रामगढ़ की उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 3,34,167 है जिनमें से 1,72,923 पुरुष एवं 1,61,244 महिला मतदाता हैं। उपचुनावों में यहां कुल 405 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता 31 जनवरी से लागू होगा जब यहां चुनावों की अधिसूचना जारी की जायेगी।

इस बीच, शुक्रवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी विभाग के पदाधिकारी रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्वाचन से संबंधित रिपोर्ट को ससमय बना ले एवं अपनी रिपोर्ट को दाखिल करते समय आपस में समन्वय अवश्य स्थापित करें।

रवि कुमार ने कहा की उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी अवैध रूप से अपना चुनाव प्रचार न कर सके इस हेतु सरकार के सभी विभागों को सक्रिय होकर आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्यशियों को चुनाव में वैध तरीके से जो चुनाव प्रचार के लिए राशि स्वीकृत की गई है उससे अधिक का खर्च न करें इस पर भी सभी संबंधित विभाग अपनी नजर बनाए रखें।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\