खेल की खबरें | झारखंड, महाराष्ट्र, मिजोरम सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. झारखंड, महाराष्ट्र और मिजोरम ने रविवार को अपने अपने मैच जीतकर हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पंचकुला, नौ मार्च झारखंड, महाराष्ट्र और मिजोरम ने रविवार को अपने अपने मैच जीतकर हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड ने डिवीजन ए मैच में मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया।

झारखंड के लिए कप्तान अलबेला रानी टोप्पो (चौथे मिनट), रजनी केरकेट्टा (41वें) और प्रमोदनी लाकड़ा (59वें) ने गोल दागे जबकि मध्य प्रदेश के लिए एकमात्र गोल करिश्मा यादव (55वें) ने किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 5-0 से हरा दिया जिसमें आकांक्षा सिंह (41वें और 54वें) ने दो गोल किए।

प्रियंका वानखेड़े (30वें), काजल सदाशिव अटपडकर (44वें) और योगिता बोरा (59वें) ने भी एक-एक गोल किया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में मिजोरम ने करीबी मुकाबले में बंगाल को 1-0 से हराया। दीपिका ने 50वें मिनट में गोल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\