देश की खबरें | झारखंड: आईएमडी ने कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, पांच जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि इन जिलों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “चक्रवाती हवाओं और मौसम संबंधी अन्य गतिविधियों के कारण रविवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।”

उन्होंने बताया कि सात जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान है।

अधिकारी ने कहा कि झारखंड में एक जून से चार जुलाई के बीच 75 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है।

इस अवधि के दौरान राज्य में 226.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 395 मिलीमीटर बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 177 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई, जबकि लातेहार में 153 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि हालांकि देवघर और गोड्डा अब भी कम बारिश की स्थिति से गुजर रहे हैं, जहां क्रमशः 35 प्रतिशत और 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी