देश की खबरें | झारखंड: आईएमडी ने कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, पांच जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रविवार सुबह 8.30 बजे तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘निम्न दबाव क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण अगले 24-72 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।’’

उन्होंने बताया कि नौ जिलों- पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और खूंटी में रविवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश होने की संभावना है।

आनंद के मुताबिक लातेहार, चतरा, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे के बीच भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में एक जून से पांच जुलाई के बीच 71 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गयी है।

आनंद ने बताया कि इस अवधि के दौरान झारखंड में सामान्यत: 236.1 मिमी वर्षा होती है लेकिन इस अवधि में 404 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 164 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई, जबकि लातेहार में 145 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा हुई है।

उन्होंने कहा कि देवघर और गोड्डा में अब भी सामान्य से क्रमशः 35 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\