देश की खबरें | जंगलराज की सीमा रेखा को भी लांघ गया झारखंड :भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चाईबासा में पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या और सिमडेगा में एक ग्रामीण की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या की घटनाओं की निंदा करते हुए मुख्य विपक्षी भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह सरकार की विफलता है और यहां जंगलराज की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

रांची, चार जनवरी झारखंड के चाईबासा में पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या और सिमडेगा में एक ग्रामीण की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या की घटनाओं की निंदा करते हुए मुख्य विपक्षी भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह सरकार की विफलता है और यहां जंगलराज की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम् सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दोनों घटनाएं साबित करने के लिए काफी हैं कि यहां जंगलराज की सीमा भी लांघी जा चुकी है, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट किया, ‘‘मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक जी पर नक्सली हमले और उनके दो सुरक्षाकर्मी के शहीद होने की खबर सुनकर मर्माहत हूं।राज्य में विधि व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति दयनीय एवं गंभीर है।’’

उन्होंने सिमडेगा की घटना पर कहा, ‘‘ग्रामीणों ने संजू प्रधान नामक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। मैं इस घटना की तीव्र निंदा करता हूं और इस मामले की यथाशीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करता हूं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ट्वीट किया, ‘‘झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी