देश की खबरें | झारखंड : बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिए अपना बलिदान दिया।

रांची, 10 जून झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिए अपना बलिदान दिया।

15 नवंबर 1875 को झारखंड में जन्मे मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। 9 जून 1900 को हिरासत में रहते हुए 25 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आदिवासी पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।’’

उन्होंने राजभवन और कोकर स्मारक में आदिवासी योद्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान (क्रांति) का नेतृत्व करने वाले धरती आबा (बिरसा मुंडा) के आदर्श हमेशा भावी पीढ़ियों को देशभक्ति और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का मार्ग दिखाते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां बिरसा चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने