देश की खबरें | झारखंड : वसूली करने का वीडियो वायरल होने के बाद पांच पुलिस वाले निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में वायरल हुए वीडियो में एक ट्रक चालक से कथित तौर पर वसूली करते दिख रहे पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

सिमडेगा, छह जून झारखंड में वायरल हुए वीडियो में एक ट्रक चालक से कथित तौर पर वसूली करते दिख रहे पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने रविवार को बताया कि प्रथम दृष्टया सबूत मिलने के बाद पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी घटनाओं से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मी एक ट्रक चालक से कथित तौर पर पैसे की वसूली करते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो 22 मई का है और पांच आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि इन पुलिस कर्मियों की पहचान ईश्वर मरांडी, अनुज कुमार, मुकेश कुमार महतो, शिव उरांव और अखिलेश तिर्की के तौर पर की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\