देश की खबरें | झारखंड चुनाव: 38 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

(तस्वीर सहित)

रांची, 20 नवंबर झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 सीटों पर बुधवार को सुबह नौ बजे तक करीब 13 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, हालांकि उस समय कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "मतदान के पहले दो घंटों में 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है।"

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाता शामिल हैं।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, "झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एकजुट होकर बड़ी संख्या में मतदान करना होगा। आज फिर से मतदाताओं को उसी जोश और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।"

सोरेन ने कहा, "आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव का आयोजन हो रहा है। आज 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है... पहले चरण के मतदान में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने अधिकारों और एक मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया। जो लोग झारखंड के खिलाफ साजिश कर रहे थे, उन्हें करारा जवाब दिया गया।"

उन्होंने लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा, "इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अन्य सभी को भी प्रेरित करें। आज मतदान में भाग ले रहे सभी मतदाताओं, मतदान अधिकारियों तथा झामुमो एवं 'इंडिया' के सिपाहियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें