देश की खबरें | झारखंड : कांग्रेस ‘जाति आधारित जनगणना’ व सरना धर्म को मान्यता देने के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद मीर ने झारखंड में ‘जाति आधारित जनगणना’ कराए जाने की बुधवार को वकालत की।

रांची, तीन जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद मीर ने झारखंड में ‘जाति आधारित जनगणना’ कराए जाने की बुधवार को वकालत की।

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी मीर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक मजबूती की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे।

उन्होंने चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी विधायक दल, राजनीतिक मामलों की समिति, लोकसभा सीट प्रभारियों सहित कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों के साथ बैठक की।

विधायक दल की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर ओरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मौजूद थे।

राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘यह भी निर्णय लिया गया कि जिन्हें भी उम्मीदवार बनाया जायेगा, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका समर्थन करेंगे और उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।’’

विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मीर ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि झारखंड में भी जाति आधारित जनगणना करायी जाये ताकि वंचित लोगों के लिए सरकारी योजनाएं बनाई जा सके और उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और सरना को एक अलग धर्म के रूप में मान्यता देने जैसे प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित होने के बाद मंजूरी के लिए केंद्र को भेजे गए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन अहम प्रस्तावों पर केंद्र चुप्पी साधे हुए है। यह झारखंड के आदिवासियों के साथ धोखा है। यह संदेश लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\