देश की खबरें | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो सहित)

(फोटो सहित)

रांची, नौ सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते शनिवार को दिल्ली जाएंगे।

जी20 रात्रिभोज के लिए सोरेन के दिल्ली की यात्रा करने का मतलब यह है कि वह धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए एक बार फिर उपस्थित नहीं होंगे।

इससे पहले, सोरेन 14 अगस्त और 24 अगस्त को भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। बाद में, ईडी ने उन्हें नौ सितंबर को रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते नयी दिल्ली रवाना होंगे।"

केंद्रीय जांच एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिसमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है।

रक्षा भूमि सौदे में भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया और फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जो 1932 से पहले के हैं।

इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन से ईडी ने पिछले साल 18 नवंबर को राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड