देश की खबरें | जेवर हवाई अड्डे का नाम नोएडा अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे का नाम नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) रखा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे का नाम नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) रखा गया है।

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी है।

हवाई अड्डे के लोगो में उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस की तस्वीर को शामिल किया गया है।

ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी द्वारा जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हवाई अड्डा के नाम और लोगो को अंतिम रूप दिया गया। ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को पिछले नवंबर में हवाई अड्डे के निर्माण का ठेका मिला था।

जेवर हवाई अड्डा दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर दूर होगा।

पिछले सप्ताह, स्विस कंपनी ने हवाई अड्डे का डिजाइन तैयार करने के लिए नॉर्वे, इंग्लैंड और भारत की चार कंपनियों के एक समूह को चुना था।

जेवर हवाई अड्डे के पहले चरण के 2024 तक तैयार होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\