जरुरी जानकारी | विमानों को जल्द पट्टे पर लेगी जेट एयरवेज, साल के अंत से पहले शुरू हो जाएगा परिचालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेट एयरवेज विमानों को पट्टे पर लेने के लिए विमान विनिर्माताओं और पट्टेदारों के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और आने वाले हफ्तों में परिचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

मुंबई/नई दिल्ली, 27 सितंबर जेट एयरवेज विमानों को पट्टे पर लेने के लिए विमान विनिर्माताओं और पट्टेदारों के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और आने वाले हफ्तों में परिचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

जानी-मानी विमानन कंपनी की बागडोर अब जालान-कलरॉक संघ के पास है। कंपनी को इस साल मई में विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से फिर से विमान परिचालक प्रमाणपत्र मिला था।

एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, जेट एयरवेज का परिचालन इस साल के अंत से पहले शुरू हो जाएगा और शुरुआती बेड़े की योजना को अंतिम रूप देने के करीब है।

इससे पहले, एयरलाइन ने कहा था कि वह अक्टूबर में परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है।

परिचालन शुरू होने में देरी की खबरों के बीच संघ के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन अपने प्रारंभिक विमानों के बेड़े की योजना को अंतिम रूप देने के बहुत करीब है।

इससे पहले विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा था कि एयरलाइन विमानों को पट्टे पर लेने के लिए चर्चा के एक अगले चरण में है और जल्द ही एक घोषणा की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान