विदेश की खबरें | प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी बनी जैला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जैला ने स्पेलिंग को अपने खाली वक्त का शौक बताया। हालांकि वह इसके लिए हर दिन सात घंटे अभ्यास करती हैं। जैला की बास्केटबॉल में रूचि है और उन्हें एक दिन ‘डब्ल्यूएनबीए’ के लिए खेलने की उम्मीद है और उनके नाम एक साथ कई गेंदों को ड्रिब्लिंग करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड भी है।

जैला ने स्पेलिंग को अपने खाली वक्त का शौक बताया। हालांकि वह इसके लिए हर दिन सात घंटे अभ्यास करती हैं। जैला की बास्केटबॉल में रूचि है और उन्हें एक दिन ‘डब्ल्यूएनबीए’ के लिए खेलने की उम्मीद है और उनके नाम एक साथ कई गेंदों को ड्रिब्लिंग करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड भी है।

जैला ने ‘‘मुरैया’’ शब्द की स्पेलिंग बताने के बाद बृहस्पतिवार रात को यह खिताब अपने नाम किया, जिसका मतलब है उष्णकटिबंधीय एशियाई और ऑस्ट्रेलियाई पेड़ों की एक प्रजाति।

टेक्सास के फ्रिस्को की 12 वर्षीय चैत्रा थुम्मला उपविजेता रही। जैला और चैत्रा दोनों ने कोल शाफर रे से प्रशिक्षण लिया था। येल का 20 वर्षीय छात्र कोल 2015 में इस प्रतियोगिता का उपविजेता रहा।

इससे पहले स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रथम महिला जिल बाइडन से मुलाकात करने का अवसर मिला। जिल ने प्रतिभागियों तथा उनके परिवारों से बृहस्पतिवार शाम को मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको यह बताने के लिए व्यक्तिगत तौर पर यहां मौजूद रहना चाहती हूं कि राष्ट्रपति और मुझे आप सभी पर बहुत गर्व है।’’

प्रथम महिला ने कहा, ‘‘छठी कक्षा में मैं अपनी स्कूल की स्पेलिंग बी चैम्पियन थी। मुझे अगले चरण में जाने का मौका मिला था लेकिन क्षेत्रीय प्रतियोगिता वाले दिन मैंने अपनी मां से कहा कि मैं बीमार हूं। असलियत यह थी कि मैं बहुत ज्यादा घबरायी हुई थी इसलिए मैं आप सभी की काफी तारीफ करती हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Gujarat: सोशल मीडिया पर महिला बनकर की शादी, सच सामने आने पर पति ने की 'पत्नी' की हत्या, राजकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी