देश की खबरें | जेईई-मेन परीक्षा : रिकार्ड 100 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया, 18 ने शीर्ष रैंक की साझा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए इस वर्ष जेईई-मेन प्रवेश परीक्षा में रिकार्ड 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया और 18 उम्मीदवारों ने शीर्ष रैंक साझा की। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए इस वर्ष जेईई-मेन प्रवेश परीक्षा में रिकार्ड 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया और 18 उम्मीदवारों ने शीर्ष रैंक साझा की। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी।

जेईई मेन परीक्षा का परीणाम मंगलवार और बुधवार के बीच की रात में जारी किया गया और कुछ घंटों तक वेबसाइट काम नहीं कर रही थी ।

जेईई मेन परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने वालों में गौरव दास (कर्नाटक), वैभव विशाल (बिहार), डी वेंकट पनीश (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं । शीर्ष रैंक प्राप्त करने वालों में सिद्धांत मुखर्जी, अंशुल वर्मा और मृदुल अग्रवाल (राजस्थान), रूचिर बंसल एवं काव्या चोपड़ा (दिल्ली), अमिया सिंघल और पाल अग्रवाल (उत्तर प्रदेश), कोम्मा शरण्या एवं ज्वायसुला वेंकट आदित्य (तेलंगाना), पी वीर शिवा, कामम लोकेश और के राहुल नायडु (आंध्र प्रदेश), पुलकित गोयल (पंजाब) तथा गुरमीत सिंह (चंडीगढ़) शामिल हैं ।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 24 उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइल हासिल हुआ था ।

कदाचार के मामलों के मद्देनजर 20 उम्मीदवारों के भविष्य में तीन वर्ष तक परीक्षा में उपस्थित होने पर रोक लगा दी गयी है और उनका परिणाम भी रोक दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन साल में चार बार आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का मौका मिल सके। पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।

इसके अगले चरण की परीक्षाएं अप्रैल और मई में होनी थी, किंतु देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था।

परीक्षा 13 ओं में आयोजित की गई थी जिनमें अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, असमी, बंगाली, कन्नड़, मलयाली, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलूगु और उर्दू शामिल हैं । जेईई मेन के चारों चरणों में 9.34 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए । परीक्षा 334 शहरों में 925 केंद्रों पर आयोजित की गई थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\