देश की खबरें | बिहार में जद(यू) कार्यकर्ताओं ने लगाया नीतीश का विशाल पोस्टर, लिखा- ‘टाइगर जिंदा है’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र में राजग सरकार के गठन में जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार के महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए जाने के बीच बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसके साथ ‘टाइगर जिंदा है’ लिखा है।

पटना, सात जून केंद्र में राजग सरकार के गठन में जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार के महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए जाने के बीच बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसके साथ ‘टाइगर जिंदा है’ लिखा है।

पोस्टर पर लिखे संदेश से यह स्पष्ट होता है कि मतदाताओं के बीच नीतीश कुमार की लोकप्रियता अब भी बरकरार है।

पार्टी नेताओं के एक वर्ग की राय है कि नीतीश कुमार को ‘‘टाइगर’’ कहना पूरी तरह से उचित है क्योंकि यह साबित हो गया है कि उनका जादू बरकरार है और हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राजग को अपने राजनीतिक समीकरणों को साधने में जद(यू) की जरूरत है।

हालांकि बिहार में राजग के दोनों सहयोगी दलों भाजपा और जद(यू) ने 12-12 सीटें जीतीं है लेकिन भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट नहीं मिली हैं जिसके चलते राजग के सहयोगी दलों पर निर्भरता बढ़ गई है।

पटना शहर के कोतवाली थाना के पास लगाए गए उक्त पोस्टर में लिखा है, ‘‘टाइगर जिंदा है।”

पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित जद(यू) कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार की तुलना बाघ से की है। पोस्टर में एक बाघ की तस्वीर भी लगाई गई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए रंगीन पोस्टर व बैनर लगाए हैं।

जद(यू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में जद(यू) के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी में उत्साह है। मैंने भी आज उक्त पोस्टर (टाइगर जिंदा है) के बारे में सुना।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\