देश की खबरें | : जद (एस) नेता कुमारस्वामी ने लोगों से क्षेत्रवाद पर जोर देने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने मंगलवार को केन्द्र द्वारा राज्य के साथ किए जा रहे 'भेदभाव और अन्याय' पर रोक लगाने के लिए कर्नाटक के लोगों से 'क्षेत्रवाद' पर जोर देने का आह्वान किया।

चन्नापटना (कर्नाटक), 29 जून जनता दल (एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने मंगलवार को केन्द्र द्वारा राज्य के साथ किए जा रहे 'भेदभाव और अन्याय' पर रोक लगाने के लिए कर्नाटक के लोगों से 'क्षेत्रवाद' पर जोर देने का आह्वान किया।

उन्होंने इस तरह के मुद्दों पर राज्य के नेताओं में एकता की कमी को ‘‘खतरनाक’’ और ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इसपर कोई संदेह नहीं होना चाहिए, कुछ को छोड़कर हमारे ज्यादातर जनप्रतिनिधि राज्य से संबंधित मुद्दों के प्रति तटस्थता दिखाते हैं। हमारे सामने आज यह सबसे बड़ा खतरा है।’’

यहां पत्रकारों से बातचीत में कुमारस्वामी ने इंगित किया कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में दोनों द्रविड़ पार्टियां अन्नद्रमुक और द्रमुक एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन मेकेदतु जैसे अपने राज्य के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि हमारे यहां वह एकजुटता नहीं है, जो उनके यहां है। अगर हमें केन्द्र के फैसलों के कारण हमारे साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ा होना है, तो यह उस समय तक संभव नहीं है जब तक हम एकजुट होकर एक आवाज में ना लड़ें... हमारे साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने के लिए, राज्य के लोगों को क्षेत्रवाद की भावना को आगे बढ़ाना होगा।’’

जद (एस) नेता ने हाल ही में दावा किया कि दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के तरह कर्नाटक भी 2023 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय दलों को खारिज करेगा और क्षेत्रीय दल को चुनेगा, क्योंकि यहां के लोग नहीं चाहते हैं कि प्रशासन दिल्ली में बैठे लोगों द्वारा चलाया जाए।

पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्यों जैसे तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का उदाहरण देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को ताकत मिलने पर ही लोगों की क्षेत्रीय पहचान और उनके अधिकारों की रक्षा हो सकेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्रीय पार्टियां लोगों के हितों के लिए अपनी आवाज और ताकत दोनों प्रदान कर रही हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसा हो रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\