देश की खबरें | नक्सली हमले में जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के दो जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। दोनों जवान चचेरे भाई हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुकमा, आठ अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के दो जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। दोनों जवान चचेरे भाई हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के एर्राबोर थानाक्षेत्र अंतर्गत कोंगडम गांव में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवान सोयम रमेश और सोयम कन्ना पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कन्ना को चोट पहुंची है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की दर को कंट्रोल करने में मिली सफलता, लखनऊ-वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और कानपुर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश.

अधिकारियों ने बताया कि रमेश और कन्ना पिता की मृत्यु के बाद उनके संस्कार में शामिल होने के लिए कोंगडम गांव आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जब नक्सलियों के छोटे समूह को इसकी जानकारी मिली तब वह ग्रामीणों के वेष में गांव पहुंच गए और दोनों पुलिस कर्मियों पर हमला करने की कोशिश करने लगे। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि जवानों को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने देशी पिस्तौल से हमले की कोशिश कर रहे एक नक्सली पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने नक्सली से हथियार, कारतूस और थैला छीन लिया।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य नक्सलियों ने अपने साथी को घिरा देखकर धनूष-बाण से जवानों पर हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने जवानों का साथ दिया। इसके बाद नक्सली वहां से भागने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भागने के दौरान एक नक्सली ने कन्ना पर धनूष-बाण से हमला कर दिया जिससे कन्ना के कंधे पर चोट लगी है। अधिकारियों ने बताया कि कन्ना को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि कन्ना का चचेरा भाई रमेश पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में तैनात है। उसे इस घटना में चोट नहीं पहुंची है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के थैले से नक्सली साहित्य और पत्र बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\