देश की खबरें | पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी का जवान घायल हो गया है।
बीजापुर, 29 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी का जवान घायल हो गया है।
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटपल्ली गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी का जवान लक्ष्मण बेडजा घायल हो गया है।
यह भी पढ़े | अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए पांचों Rafale Fighter Aircraft: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कश्यप ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब आउटपल्ली गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में लक्ष्मण घायल हो गया। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त में बीच कथित ‘शहीद सप्ताह’ मना रहे हैं। इसे देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बस्तर क्षेत्र के सभी सात जिलों बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)