देश की खबरें | बदायूं के दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी स्थित एक घर में दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले के एक अन्य आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बदायूं (उप्र), 21 मार्च बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी स्थित एक घर में दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले के एक अन्य आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस कार्यवाही के दबाव में जनपद बरेली के बारादरी थाने के सैटेलाइट चौकी पर आत्मसमर्पण किया। उनके अनुसार, आरोपी ने अपना एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है।

प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना पर जनपदीय पुलिस उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था और उसने आज बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट चौकी में जाकर आत्मसमर्पण पर किया।

पुलिस के अनुसार नाई की दुकान चलाने वाले साजिद ने मंगलवार को एक घर में घुसकर तीन नाबालिग भाइयों- आयुष (12), अहान उर्फ हनी (8) और युवराज (10) पर चाकू से हमला कर दिया। आयुष और अहान की मौत हो गई, जबकि युवराज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, ‘‘आरोपी साजिद अपने भाई जावेद के साथ मंगलवार सुबह करीब सात बजे हमारे घर पहुंचा। साजिद ने मेरी पत्नी संगीता से अपनी पत्नी के प्रसव के लिए पांच हजार रुपये मांगे। जब मेरी पत्नी पैसे लेने अंदर गई तो साजिद घर की छत पर चला गया। जावेद भी छत पर पहुंच गया जिसके बाद दोनों ने मेरे दो बेटों को भी छत पर बुलाया।’’ ?

उन्होंने प्राथमिकी में कहा ‘‘ दोनों ने तेज धारदार चाकू से मेरे बेटों पर हमला कर दिया।’’

पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) डॉक्टर राकेश सिंह ने ‘पीटीआई-’ को बताया था कि हत्या के कुछ घंटों बाद ही आरोपी साजिद (22) को मुठभेड़ में मार गिराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज