देश की खबरें | जौनपुर के भाजपा जिला मंत्री की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जौनपुर (उप्र), सात मार्च जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश कुमार ने बताया कि बोधापुर निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव अपने काम के सिलसिले में रोज सुबह जिला मुख्यालय आते थे।
उन्होंने कहा कि यादव आज सुबह 10 बजे के आसपास बोधापुर गांव से स्कॉर्पियो गाड़ी से निकलकर गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने इशारा करके गाड़ी रूकवायी।
अधिकारी ने बताया कि जैसे ही प्रमोद ने शीशा खोला तभी एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उन्हें चार गोली मारीं और दोनों वहां फरार हो गये।
घायल प्रमोद को गांव वाले तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)