देश की खबरें | जरांगे ने 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को घोषणा की कि वह समुदाय को आरक्षण देने की अपनी मांग को लेकर 20 जनवरी से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

बीड/मुंबई, 23 दिसंबर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को घोषणा की कि वह समुदाय को आरक्षण देने की अपनी मांग को लेकर 20 जनवरी से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

महाराष्ट्र में मराठावाड़ा क्षेत्र के बीड जिले में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए जरांगे ने दावा किया कि मराठा समुदाय के ‘‘करोड़ों’’ लोग 20 जनवरी को मुंबई आएंगे।

इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मराठा आरक्षण मुद्दे के संबंध में राज्य सरकार की एक उपचारात्मक याचिका को मंजूर कर लिया है और उस पर सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की है।

शिंदे ने कहा कि इससे समुदाय के लिए ‘‘आशा की एक खिड़की’’ खुल गयी है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने को लेकर प्रतिबद्ध है तथा उन्होंने लोगों से संयम बरतने का अनुरोध किया।

जरांगे ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने की उनकी मांग पूरा करने के लिए राज्य सरकार को 24 दिसंबर तक का वक्त दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट