देश की खबरें | राज्यों के विकास के लिए जापान का सहयोग अंतरराष्ट्रीय नीतियों का उदाहरण : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि राज्यों के विकास के लिए जापान का सहयोग अंतरराष्ट्रीय नीतियों का उदाहरण है तथा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को लागू करने में असम का महत्वपूर्ण स्थान है ।

गुवाहाटी, 15 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि राज्यों के विकास के लिए जापान का सहयोग अंतरराष्ट्रीय नीतियों का उदाहरण है तथा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को लागू करने में असम का महत्वपूर्ण स्थान है ।

असम, भारत और एशिया के भविष्य विषय पर अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा कि एक ठोस विदेश नीति किसी राष्ट्र, क्षेत्र और राज्य की प्रगति में सीधे योगदान दे सकती है, ऐसे में राष्ट्र के विकास एवं वृद्धि के लिये अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ का उपयोग करना महत्वपूर्ण है ।

उन्होंने कहा कि हमें विदेश में मजबूत संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस बात पर गौर करना है कि इसकी दृष्टि एवं नीतियों का उपयोग देश में किया जा सके ।

जयशंकर ने कहा कि जापान के साथ मजबूत संबंधों ने अंतर पैदा किया है, खासकर असम के विकास में ।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति को लागू करने में असम का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है । असम का सर्वांगीण विकास ‘एक्ट ईस्ट’ नीति की सफलता का आधार है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) के सहयोग से कार्यान्वित परियोजनाएं इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय नीतियां और गठजोड़ द्वारा राज्यों के विकास में योगदान किया जा सकता है ।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी भी यहां आए हैं और उन्होंने असम में जीका के सहयोग से कार्यान्वित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\