विदेश की खबरें | जापान ने कोविड-19 के पहले टीके को औपचारिक मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उसने फाइजर इंक द्वारा विकसित और आपूर्ति किए जाने वाले टीके को मंजूरी दी है।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उसने फाइजर इंक द्वारा विकसित और आपूर्ति किए जाने वाले टीके को मंजूरी दी है।

सरकारी पैनल ने शुक्रवार को कहा था कि जापान में हुए क्लिनिकल ट्रायल में पुष्टि हुई है कि टीके का प्रभाव जापान में भी उतना ही अच्छा है जितना विदेशों में है। इसके बाद यह घोषणा की गई है।

कई देशों ने पिछले साल दिसंबर में ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। अन्य कई देशों ने जनवरी में अभियान शुरू कर दिया था।

मौजूदा योजना के तहत जापान में टीकाकरण बुधवार से शुरू होगा और करीब 20,000 मेडिकल कर्मियों को टीका लगेगा। उसके बाद करीब 37 लाख स्वास्थ्यकर्मियों की बारी आएगी, फिर देश के बुजुर्गों को अप्रैल से टीका लगना शुरू होने की संभावना है। आशा है कि जून तक देश में टीका लगवाने के पात्र सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लग जाएगा।

टीकाकरण को इस साल गर्मियों में राजधानी तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जापान को फाइजर से 14.4 करोड़ डोज, एस्ट्राजेनेका से 12 करोड़ डोज और मॉडर्ना से करीब पांच करोड़ डोज इस साल के अंत तक मिलने की संभावना है। यह जापान में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\