देश की खबरें | 16 जनवरी : दूसरी और अपने जीवन की अंतिम अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई कल्पना चावला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख देश की एक बेटी की उल्लेखनीय उपलब्धि की साक्षी है, जिसने अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना। हम कल्पना चावला की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई, क्योंकि 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी भारत के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख देश की एक बेटी की उल्लेखनीय उपलब्धि की साक्षी है, जिसने अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना। हम कल्पना चावला की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी बार उड़ान भरी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई, क्योंकि 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई।

देश-दुनिया के इतिहास में 16 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1556 : फिलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।

1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।

1681 : शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।

1901 : महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का निधन।

1938 : बांग्ला के प्रख्यात उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।

1943 : इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।

1969 : सोवियत अंतरिक्ष यानों 'सोयुज 4' और 'सोयुज 5' के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

1991 : 'पहला खाड़ी युद्ध' (अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई) शुरू।

1992 : भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।

1996 : हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

1989 : सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

2003 : भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।

2006 : समाजवादी नेता मिशेल बैशलेट चिली की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट