जरुरी जानकारी | जेन स्ट्रीट ने ‘एस्क्रो’ खाते में जमा किए 4843 करोड़ रुपये; सेबी से प्रतिबंध हटाने का अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में कथित तौर पर हेरफेर के जरिये भारी मुनाफा कमाने वाली अमेरिकी ‘ट्रेडिंग’ कंपनी जेन स्ट्रीट ने एक ‘एस्क्रो खाते’ में 4,843.57 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं और सेबी से कुछ प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई बाजार में कथित तौर पर हेरफेर के जरिये भारी मुनाफा कमाने वाली अमेरिकी ‘ट्रेडिंग’ कंपनी जेन स्ट्रीट ने एक ‘एस्क्रो खाते’ में 4,843.57 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं और सेबी से कुछ प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी और कहा कि बाजाज नियामक इस अनुरोध पर गौर कर रहा है।

सेबी ने तीन जुलाई को अपने अंतरिम आदेश में जेन स्ट्रीट (जेएस) को भारी लाभ कमाने के लिए नकदी और वायदा एवं विकल्प बाजारों में एक साथ दांव लगाकर बाजारों में हेरफेर करने का दोषी पाया था।

बाजार नियामक ने कंपनी को बाजार में प्रवेश करने से रोक दिया और 4,843 करोड़ रुपये से अधिक के कथित अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश दिया था। जांच में पाया गया था कि जेएस ने जनवरी 2023 से मई 2025 तक की जांच अवधि के दौरान शुद्ध आधार पर 36,671 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

नियामक ने कहा कि अंतरिम आदेश के अनुपालन में 4,843.57 करोड़ रुपये की राशि सेबी के पक्ष में ग्रहणाधिकार चिह्नित करते हुए एक ‘एस्क्रो’ खाते में जमा कर दी गई है।

‘एस्क्रो’ खाता एक विशेष प्रकार का बैंक खाता होता है जिसे तीसरे पक्ष द्वारा प्रबंधित किया जाता है। इस खाते का इस्तेमाल दो पक्षों (जैसे खरीदार और विक्रेता) के बीच वित्तीय लेनदेन में सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। इसमें पैसा या संपत्ति तब तक रखी जाती है जब तक कि लेन-देन से जुड़ी सभी शर्तें पूरी नहीं हो जातीं।

बयान में कहा गया, ‘‘ जेन स्ट्रीट ने सेबी से अनुरोध किया है कि सेबी के निर्देशों के अनुपालन में इस ‘एस्क्रो’ खाते में पैसे जमा करने के बाद अंतरिम आदेश के तहत लगाए गए कुछ सशर्त प्रतिबंध हटा दिए जाएं और सेबी इस संबंध में उचित निर्देश जारी करे।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ सेबी वर्तमान में इस अनुरोध पर अंतरिम आदेश के निर्देशों के तहत गौर कर हा है।’’

नियामक ने कहा कि वह उचित प्रक्रिया का पालन करने और प्रतिभूति बाजार की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जेन स्ट्रीट ग्रुप की स्थापना 2000 में की गई थी। यह एलएलसी वित्तीय सेवा उद्योग में एक वैश्विक स्वामित्व वाली ‘ट्रेडिंग’ कंपनी है। यह अमेरिका, यूरोप और एशिया में पांच कार्यालयों में 2,600 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करती है और 45 देशों में ‘ट्रेडिंग’ का संचालन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू