देश की खबरें | जम्मू: बस के तवी नदी में गिरने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में पुल पार करते समय एक बस के तवी नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 28 मई जम्मू में पुल पार करते समय एक बस के तवी नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात बिक्रम चौक के पास हुई।

पुलिस ने कहा कि चालक तेजी से वाहन चला रहा था और तवी पुल पार करते समय उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बस पहले पुल पर पक्की दीवार से टकराई और इसके बाद नदी में गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा मृतकों की पहचान की जा रही है।

एक अन्य घटना में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर जिले में बट्टल बलैन पुल पर एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से 27 यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बस जम्मू से डोडा जिले की ओर जा रही थी।

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से छह को विशेष उपचार के लिए यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी)रिफर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू