देश की खबरें | जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए दोबारा खोला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को यातायात बहाल कर दिया गया।

बनिहाल/जम्मू, 29 जुलाई जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को यातायात बहाल कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में पत्थरों के टूटकर गिरने और भूस्खलन के कारण बाधित हुए राजमार्ग की सफाई के बाद फंसे वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई।

यातायात विभाग के एक परामर्श में कहा गया, ‘‘जम्मू-कश्मीर राजमार्ग को यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है। कुछ हिस्सों पर अभी भी मार्ग के एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है। पत्थरों का टूटकर गिरना अभी भी जारी है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है और लोगों को सलाह दी जाती है कि यातायात पुलिस से पुष्टि किए बिना राजमार्ग पर यात्रा नहीं करें।’’

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से रवाना अमरनाथ तीर्थयात्रियों के जत्थों को कश्मीर घाटी की ओर बढ़ने की अनुमति दी गई है।

राजमार्ग की एक सुरंग का हिस्सा पत्थरों के टूटकर गिरने और भूस्खलन के कारण बृहस्पतिवार शाम को क्षतिग्रस्त हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह से खोलने के लिए अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू