देश की खबरें | जम्मू कश्मीर अपराध शाखा ने नौकरी के नाम पर ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर अपराध शाखा ने युवकों को सरकारी नौकरियां दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये ठगने वाले कठुआ निवासी एक व्यक्ति के विरूद्ध बुधवार को आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 20 सितंबर जम्मू कश्मीर अपराध शाखा ने युवकों को सरकारी नौकरियां दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये ठगने वाले कठुआ निवासी एक व्यक्ति के विरूद्ध बुधवार को आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता और अन्य बेरोजगार युवकों से साढ़े पांच लाख रुपये ठगने को लेकर मरहीन तहसील के शेर अली के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया कि अदालत में दाखिल किया गया यह आरोपपत्र 104 पन्नों का है।

उन्होंने बताया कि मंजूर अहमद की लिखित शिकायत पर अली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अहमद ने आरोप लगाया है कि अली ने बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति होने का दावा करते हुए उसे और अन्य बेरोजगार युवकों को फंसाया था और उन्हें सैन्य अभियांत्रिकी सेवा, रेलवे और बैंकों में नौकरियां दिलाने का आश्वासन दिया था।

प्रवक्ता ने बताया कि नौकरियां दिलाने के बहाने अली ने शिकायतकर्ता एवं अन्य युवकों से भारी राशि वसूल उन्हें धोखा दिया।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक जांच की गयी जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप साबित हुए, जिसके बाद गहराई से इसकी जांच के लिए मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी से संबंधित रिकार्ड जब्त किये गये, गवाहों के बयान दर्ज किये गये तथा अन्य सबूत इकट्ठा किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\