देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि 'चिल्लई-कलां' समाप्त हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि 'चिल्लई कलां' मंगलवार को समाप्त हो गई। इस अवधि में कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोई बर्फबारी नहीं हुई और घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 30 जनवरी जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि 'चिल्लई कलां' मंगलवार को समाप्त हो गई। इस अवधि में कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोई बर्फबारी नहीं हुई और घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि 40 दिनों की इस कठोर सर्दी वाली अवधि के आखिरी दिनों में घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई थी। इस अवधि में घाटी में सर्वाधिक बर्फबारी होने की संभावना रहती है।

इस दौरान घाटी में लंबे समय तक शुष्क मौसम बना रहा और मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई।

'चिल्लई कलां' में घाटी में भयंकर शीत लहर का प्रकोप रहता है और तापमान जमाव बिंदु तक नीचे चला जाता है, जिससे जलाशयों के साथ-साथ पाइपों में भी पानी जम जाता है।

'चिल्लई खुर्द' जिसकी अवधि 20 दिन होती है और 10 दिन की 'चिल्लई बच्चा' के साथ 'चिल्लई कलां' की समाप्ति के बाद भी कश्मीर में ठंड की स्थिति जारी है।

इस बीच जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात के 3.6 डिग्री सेल्सियस से कम है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, काजीगुंड में 0.4 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 0.7 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार दोपहर से एक फरवरी तक केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश औऱ बर्फबारी की संभावना जताई है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, शोपियां, कुलगाम में कुछ ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

क्षेत्र में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और दो फरवरी को कुछ ऊपरी इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। तीन से चार फरवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जिसके बाद 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

योगेश नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें