देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मी ने सहकर्मी की गोली मारकर हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के एक पुलिसकर्मी ने एके-47 राइफल से अपने सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, आठ दिसंबर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के एक पुलिसकर्मी ने एके-47 राइफल से अपने सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों पुलिसकर्मी अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ उत्तरी कश्मीर के सोपोर से जम्मू क्षेत्र में रियासी जिले के तलवाड़ा स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले।

अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाने पर वाहन चालक पर गोली चला दी और फिर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि वाहन में यात्रा कर रहा चयन ग्रेड का एक कांस्टेबल सुरक्षित बच गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि आरोपी ने गोलीबारी के लिए अपनी एके 47 राइफल का इस्तेमाल किया।

अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘वे सोपोर में तैनात थे और कश्मीर के रहने वाले थे। आरोपी ने अपने सहकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।’’

इससे पहले, पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े छह बजे रहमबल पुलिस थाने को सूचना मिली कि सोपोर से विभाग के एक वाहन में एसटीसी तलवाड़ा जा रहे दो पुलिसकर्मी गोलियां लगने से घायल हो गए।’’

उसने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह सहकर्मी को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\