देश की खबरें | जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक आतंकवादी के भूखंडों को कुर्क किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को पुलिस ने पाकिस्तान अपनी गतिविधि का संचालन करने वाले एक आतंकवादी के कई भूखंड कुर्क किये । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, एक अगस्त जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को पुलिस ने पाकिस्तान अपनी गतिविधि का संचालन करने वाले एक आतंकवादी के कई भूखंड कुर्क किये । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के कचामा गांव के रहने वाले और आतंकी संगठन अल बर्क के सदस्य अब्दुल राशिद कुरैशी उर्फ फारूक कुरैशी के खिलाफ एक मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने ये कुर्कियां की है।

एक अधिकारी ने बताया कि भादंसं एवं गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज मामले में कुपवाड़ा थाने द्वारा की गयी जांच एवं सघन खुफिया सूचना संग्रहण के आधार पर कुपवाड़ा पुलिस की एसआईयू (विशेष जांच इकाई) की एक टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर इस आतंकवादी की छह कैनाल एवं तीन मर्ला के भूखंडों की पहचान कर उन्हें कुर्की कर लिया ।

उन्होंने बताया कि इस कदम का मकसद कुरैशी के अवैध नेटवर्क को बाधित करना और आतंकी हरकत करने की उसकी क्षमता को कमजोर करना है।

अधिकारी ने बताया कि 90 के दशक के शुरूआत में वह पाकिस्तान चला गया था और तब से वह प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह आतंकवादी संगठन अल बर्क का सदस्य है और फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर से लांचिंग कमांडर के रूप में काम कर रहा है। अतीत में कई आतंकवादी हरकतों में फारूक की रणनीतिक संलिप्तता ने घाटी में लोगों को बहुत पीड़ा पहुंचायी है और बेगुनाह लोगों की जान ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस उसकी विध्वंसक गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए उसकी हरकतों पर पैनी नजर रख रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज