देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: बडगाम में महिला की हत्या कर शरीर के कई टुकड़े करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और शव के कई टुकड़े कर शरीर के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर दफनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 12 मार्च जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और शव के कई टुकड़े कर शरीर के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर दफनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आठ मार्च को मध्य कश्मीर में सोईबग पुलिस चौकी को तनवीर अहमद खान का एक आवेदन मिला था जिसमें उन्होंने बताया कि सात मार्च को उनकी बहन कोचिंग के लिए निकली लेकिन घर नहीं लौटी।

प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की और वह जांच में जुट गयी। जांच के दौरान, पुलिस ने मोहनपोरा बडगाम निवासी शब्बीर अहमद वानी सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगातार पूछताछ के बाद, अहमद ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली और पुलिस को बताया कि उसने महिला के शव के कई टुकड़े कर दिए थे और शरीर के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया था।

पुलिस ने बताया कि अहमद के खुलासे के बाद शरीर के अंग बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, फिलहाल चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\