देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने गोली मारकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और जम्मू-कश्मीर के गुरेज से पूर्व निर्दलीय विधायक फकीर मोहम्मद खान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पार्टी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 20 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और जम्मू-कश्मीर के गुरेज से पूर्व निर्दलीय विधायक फकीर मोहम्मद खान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पार्टी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 62 वर्षीय खान ने श्रीनगर के तुलसीबाग सरकारी क्वार्टर में खुद को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई।

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि खान की मौत आत्महत्या से हुई।

उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

खान ने वर्ष 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। बाद में 2020 में वे भाजपा में शामिल हुए और पिछले साल उन्होंने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गये थे।

मामले में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट