देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने राजीव गांधी को उनकी 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस इकाई ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीनगर, 20 अगस्त जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस इकाई ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 79वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के पूर्व प्रमुख जी ए मीर ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और वह देश में कई क्रांतिकारी बदलाव लेकर आए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने (राजीव गांधी) दूरदृष्टि वाले कई कदम उठाए जिनमें मतदान करने की उम्र को घटाकर 18 साल करना, डिजिटलीकरण की शुरुआत करना शामिल है जिसके लिए उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने के लिए 73वां संविधान संशोधन किया।’’

मीर ने कहा कि आज का शासन ठीक इसके विपरीत है और इसमें गिरावट आई है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को बांटा जा रहा है और नफरत फैलाई जा रही है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लद्दाख दौरे के बारे में मीर ने कहा कि वायनाड से सांसद ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने चीन द्वारा जमीन अतिक्रमण किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘आज, वह खुद उन इलाकों में गए हैं। मुझे भरोसा है कि लोग उन्हें उन इलाकों को दिखाएंगे जहां वे अपने मवेशी चराने जाते थे और अब चीन की घुसपैठ के चलते वहां पहुंच नहीं पा रहे हैं।’’

केंद्र द्वारा संस्थानों के नाम बदले जाने को लेकर मीर ने कहा कि अब सरकार बदलने का समय है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुद्दा इंदिरा गांधी या जवाहर नेहरू या शेख अब्दुल्ला के नाम वाले संस्थानों नाम बदलने का नहीं है। वे समझते हैं कि उन्होंने महान कार्य कर दिया, लेकिन 2024 में देश उन लोगों को बदलने की तैयारी कर रहा है जो नाम बदल रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट