देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति की संपत्ति कुर्क की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रामबन जिले में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रामबन/जम्मू, 24 फरवरी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रामबन जिले में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ)के सदस्य अब्दुल माजिद लोन को गूल बेल्ट के इंद इलाके स्थित पुलिस चौकी के पास धमाके के सिलसिले में पिछले साल दो अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
जेकेजीएफ के लिए काम करने वाले शाह दिन पदयार, मोहम्मद फारूक और मोहम्मद अब्बाद को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘मजीद आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था। उसके आवास का इस्तेमाल आतंकवादियों को आश्रय देने के लिए किया जाता था, इसलिए अधिकारियों ने उसके घर को कुर्क किया है।’’
अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट और पुलिस की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक लोन ने अब्बास, फारूक और पदयार को पिछले साल एक अगस्त को अपने घर में शरण दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)