देश की खबरें | जम्बू चिड़ियाघर आमजन के लिए खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्बू चिड़ियाघर का लोकार्पण करते हुए सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर अपने विकास पथ पर है।

जम्मू, 29 मई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्बू चिड़ियाघर का लोकार्पण करते हुए सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर अपने विकास पथ पर है।

सिन्हा ने चिड़ियाघर के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि 70 हेक्टेयर में फैला यह चिड़ियाघर केंद्र शासित प्रदेश में निवासियों और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करेगा।

सितंबर 2016 में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास शहर के बाहर नगरोटा में इस चिड़ियाघर के लिए आधारशिला रखी गई थी। इसका लक्ष्य बड़ी संख्या में पशु प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करना है।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है, जिसमें रॉयल बंगाल टाइगर और एशियाई शेर समेत पशुओं की 27 जानी-मानी प्रजातियों को रखा जाएगा।

सिन्हा ने हाल में श्रीनगर में हुई जी-20 बैठक को सफल बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने केंद्रशासित प्रदेश की, अवसरों के नए दौर में प्रवेश करने में मदद की।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अपने विकास पथ पर है।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘हमने तेजी से विकास करने के लिए नए क्षेत्रों में प्रवेश किया है। हम अब एक ऐसे चरण में हैं जहां हमें इस विकास को तेज करने, इसे और अधिक समावेशी बनाने और केंद्रशासित प्रदेश की क्षमता को वास्तविकता में बदलने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दुर्लभ क्षण है और दुनिया जम्मू-कश्मीर की विकास गाथा की सराहना कर रही है। हमें बाकी राज्यों की रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और ‘विकसित भारत 2047’ के महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देना चाहिए।

सिन्हा ने युवाओं को ‘‘नए जम्मू-कश्मीर’’ का ‘‘वास्तुकार’’ बताते हुए कहा, ‘‘हम ऐसे युवा उद्यमियों की संख्या में लगातार वृद्धि देख रहे हैं, जो एक समृद्ध समाज बनाने और हमारे सभ्यतागत-सांस्कृतिक मूल्यों एवं शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\