AUS vs PAK 1st Test 2023: आमेर जमाल ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया के 487 रन के जवाब में पाकिस्तान की सतर्क शुरुआत

ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने 90 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन जमाल ने 111 रन देकर छह विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 487 रन ही बनाने दिए। उसकी पहली पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का शतक रहा। उन्होंने पहले दिन 211 गेंद पर 164 रन की पारी खेली थी.

Warner Scoops Shaheen Afridi for A Huge Six (Photo: @cricketcomau)

AUS vs PAK 1st Test 2023: ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने 90 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन जमाल ने 111 रन देकर छह विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 487 रन ही बनाने दिए. उसकी पहली पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का शतक रहा। उन्होंने पहले दिन 211 गेंद पर 164 रन की पारी खेली थी. पाकिस्तान की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे है. उसके बल्लेबाजों ने किसी तरह का जोखिम नहीं लिया. अब्दुल्ला शफीक (42) और इमाम उल हक (136 गेंद पर नाबाद 38) ने पहले टिकट के लिए 36.2 ओवर में 74 रन जोड़कर पाकिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई. ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने शफीक को वॉर्नर के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई. यह भी पढ़ें: मिशेल मार्श शतक से चूके, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 487 रन

पाकिस्तान के आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज कप्तान शान मसूद (30) थे जिन्हें तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने विकेट के पीछे कैच कराया. स्टंप उखड़ने के समय इमाम 38 और नाइट वॉचमैन खुर्रम शहजाद सात रन पर खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 5 विकेट पर 346 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई थी. पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में दो विकेट हासिल किए थे और यह दोनों सफलताएं उसे जमाल ने दिलाई. इस तेज गेंदबाज ने एलेक्स केरी (34) और मिशेल स्टार्क (12) दोनों को बोल्ड किया.

ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक सात विकेट पर 476 रन बनाए थे लेकिन दूसरे सत्र में उसने 20 गेंद और 11 रन के अंदर अपने बाकी बचे तीनों विकेट गंवा दिए. इनमें मार्श का विकेट भी शामिल था जिन्हें अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे खुर्रम शहजाद (83 रन देकर दो विकेट) ने दूसरे सत्र की पहली गेंद पर बोल्ड किया. मार्श ने अपनी 107 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया.

जमाल ने इसके बाद बाकी बचे दो विकेट लेने में देर नहीं लगाई. अपना पांचवा विकेट लेने के बाद उन्होंने पिच को चूमा। यह 1967 के बाद पहला अवसर है जबकि किसी विदेशी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में पदार्पण करते हुए पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए. जमाल से पहले भारत के आबिद अली ने 1967 में एडिलेड ओवल में 55 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: कल पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने के फैसले पर पाकिस्तान को ICC की दो टूक, कही ये बात

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

\