देश की खबरें | बंगाल के हुगली जिले से जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश का आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक आतंकवादी को सोमवार को हुगली जिले से गिरफ्तार किया।

जियो

कोलकाता, आठ जून कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक आतंकवादी को सोमवार को हुगली जिले से गिरफ्तार किया।

इससे पहले संगठन के एक अन्य आतंकवादी को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के एनी इलाके में गैस रिसाव के कारण तीन दुकानों में लगी आग : 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेएमबी के आतंकवादी शेख रजाउल उर्फ किरण पर कई दिनों से एसटीएफ की नजर थी।

अधिकारी ने बताया कि रजाउल हुगली जिले के डानकुनी क्षेत्र में छिपा था जहां से उसे सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच इन पेंशनभोगियों के खिले चेहरे, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत मिला पैसा.

अधिकारी ने कहा, “वह जेएमबी के एक प्रमुख सरगना सलाउद्दीन के साथ काम कर रहा था। बीरभूम जिले के रहने वाले रजाउल के बारे में बताया जाता है कि वह अन्य लोगों के साथ जेएमबी के आतंकवादियों की मुलाकात करवाता था। वह बहुत समय से भागता फिर रहा था।”

उन्होंने कहा कि रजाउल को मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा और जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।

एसटीएफ ने जेएमबी के आतंकवादी अब्दुल करीम उर्फ बोरो करीम को 2018 बोध गया बम धमाके के मामले में संलिप्तता के आरोप के चलते 29 मई को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\