देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में नदियों के किनारे पौधरोपण करने में जालौन पहले स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में नदियों के किनारे हरियाली फैलाने के लिए चल रहे पौधरोपण अभियान में जालौन जिले को पहला स्थान मिला है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश में नदियों के किनारे हरियाली फैलाने के लिए चल रहे पौधरोपण अभियान में जालौन जिले को पहला स्थान मिला है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश में सूखी हुई नदियों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। वर्षों से सूखी, गाद से भरी और अतिक्रमण की शिकार नदियां अब फिर से बहने लगी हैं। यह परिवर्तन सिर्फ नदियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे हरियाली और पर्यावरण सरंक्षण का नया दौर शुरू हुआ है। राज्य की 82 नदियों के किनारे अब तक दो करोड़ 14 लाख से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। पर्यावरण, स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

नदी किनारे पौधरोपण में जालौन जिला पहले स्थान पर है, जहां 31 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। झांसी जिला 24 लाख से अधिक पौधे नदी किनारे रोपे जाने के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि हमीरपुर नदी किनारे 16 लाख से अधिक पौधे रोपे जाने के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पौधरोपण का यह महाभियान तीव्र गति से लगातार चल रहा है।

गंगा, यमुना, गोमती, सरयू, तमसा, मंदाकिनी, राप्ती, बेतवा, घाघरा समेत छोटी बड़ी कुल 82 नदियों के किनारे पौधे रोपे जा रहे है। इनमें हर जिले में एक-एक पुनर्जीवित की जा रही ईशन, नून, पीली नदी आदि नदियां भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के तहत हर जिले में छोटी नदियों का कायाकल्प युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यह कार्य राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की सक्रियता से संभव हो पाया है। मनरेगा योजना के तहत नदियों से जुड़े तालाबों की खुदाई भी कराई जा रही है। वन विभाग के सहयोग से जिला गंगा समितियों द्वारा नदियों के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है।

नदी पुनर्जीवन का यह बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जन सहयोग, राजनीतिक संकल्प और प्रशासनिक तत्परता के सामूहिक समन्वय से संभव हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\