देश की खबरें | जालंधर के उद्योगपति नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति नितिन कोहली बृहस्पतिवार को पंजाब के जालंधर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

चंडीगढ़, 29 मई उद्योगपति नितिन कोहली बृहस्पतिवार को पंजाब के जालंधर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

कोहली के पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें विधायक रमन अरोड़ा की जगह जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का हलका प्रभारी बना दिया गया।

आप के पंजाब प्रभारी सिसोदिया ने कोहली का पार्टी में स्वागत करते हुए इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि यह खुशी की बात है कि पंजाब के उद्योगपति आप सरकार में विश्वास रखते हुए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

अरोड़ा को पिछले सप्ताह पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जालंधर नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मिलीभगत करके भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अरोड़ा की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए सिसोदिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी विधायक ने लोगों का विश्वास तोड़ा है, जिन्होंने उन्हें 2022 में जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करके विधानसभा में भेजा था।

उन्होंने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी है, जो भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ती। सिसोदिया ने जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की नीति है कि जो भी गलत काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार को पता चला कि अरोड़ा गलतियां कर रहे हैं और वह लोगों का भरोसा तोड़ रहे हैं, तो सरकार ने उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और एक बार भी यह नहीं सोचा कि वह पार्टी के विधायक हैं।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा, ‘‘जो भी पंजाब के लोगों के साथ गलत करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और सतर्कता ब्यूरो को गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\