देश की खबरें | जालंधर ग्रेनेड विस्फोट : दो आरोपी छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में जालंधर की एक अदालत ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को बुधवार को छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, नौ अप्रैल पंजाब में जालंधर की एक अदालत ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को बुधवार को छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सतीश कुमार और हैरी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि दोनों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जालंधर में शास्त्री मार्केट के पास प्रदेश भाजपा के नेता कालिया के घर पर मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंका था जिससे शीशे टूट गए थे और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कालिया के घर पर हुए इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने बाद में इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया और कहा कि यह पंजाब में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश थी।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को कहा, ‘‘यह पाकिस्तान की आईएसआई की एक बड़ी साजिश थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी जीशान अख्तर और (पाकिस्तानी गैंगस्टर) शहजाद भट्टी के सहयोगी जीशान अख्तर ने यह साजिश रची थी।’’

पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया है।

इस बीच, बुधवार को एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई जिसमें ई-रिक्शा कालिया के घर को पार करने के बाद रुकता हुआ दिखाई देता है और आगे की सीट पर बैठे दो लोगों में से एक बैग लेकर उतरकर पीछे की सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद ई-रिक्शा फिर से कालिया के घर की ओर बढ़ जाता है।

मंगलवार को दो सीसीटीवी फुटेज सामने आई थीं। पहले में ई-रिक्शा कालिया के घर के सामने से गुजरता हुआ दिखाई देता है। कुछ देर बाद, वाहन वापस लौटता है और विस्फोट होता है। इस फुटेज में चिंगारी और धुआं उठता दिखाई देता है।

कालिया के घर से मिली दूसरी फुटेज में हथगोला घर के आगे के हिस्से में गिरता हुआ और फिर फटता हुआ दिखाई देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\