Glenn Maxwell On Yashasvi Jaiswal: ग्लेन मैक्सवेल ने की यशस्वी जायसवाल की तारीफ, कहा- 40 से ज्यादा टेस्ट शतक लगाएंगे

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना ​​है कि यशस्वी जायसवाल की विभिन्न परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की क्षमता और कोई खास कमजोरी नहीं होने के कारण यह सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 40 से अधिक शतक लगाएगा और उनके नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे।

Glenn Maxwell (Photo: X)

सिडनी, 27 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना ​​है कि यशस्वी जायसवाल की विभिन्न परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की क्षमता और कोई खास कमजोरी नहीं होने के कारण यह सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 40 से अधिक शतक लगाएगा और उनके नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे. यह भी पढें: सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए तो वह पूरी तरह से सहज थे

भारतीय क्रिकेट की प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाओं में से एक 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की. उन्होंने इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह पक्की की.

मैक्सवेल ने ‘द ग्रेड क्रिकेटर’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘वह (जायसवाल) ऐसा खिलाड़ी है जो संभवत: 40 से अधिक टेस्ट शतक लगाएगा और कुछ अलग रिकॉर्ड बनाएगा. उसके पास विभिन्न परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने की अद्भुत क्षमता है.’’

जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे जिससे भारत ने यह मैच 295 रन से जीत कर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई. जायसवाल ने अभी तक 15 टेस्ट मैच में 58.07 की शानदार औसत से 1568 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक शामिल हैं. पर्थ में पहली पारी में वह खाता नहीं खोल पाए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की जिससे उनके बल्लेबाजी कौशल का पता चलता है.

मैक्सवेल ने कहा,‘‘उसने कई तरह के शॉट खेले लेकिन बीच में उसने जिस तरह से गेंदें छोड़ी और जिस तरह से वह बैक फुट पर जाकर खेला वह महत्वपूर्ण था. उसका फुटवर्क बहुत अच्छा है. ऐसा नहीं लगता है कि उसमें कोई खास कमजोरी है. वह शॉर्ट पिच गेंद को अच्छी तरह से खेलता है, अच्छी ड्राइव करता है, स्पिन को अविश्वसनीय रूप से अच्छी तरह से खेलता है और दबाव झेल सकता है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया अगर उसे रोकने का कोई तरीका नहीं ढूंढ पाया तो फिर स्थिति भयावह होगी.’’

मैक्सवेल ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की जिन्होंने पहले टेस्ट मैच में 72 रन देकर आठ लिए विकेट लिए और भारत को ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी जीत हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उन्होंने कहा,‘‘भारत के पास बुमराह और जायसवाल के रूप में दो अद्भुत प्रतिभाएं हैं. मैंने पहले भी कहा था कि बुमराह संभावित रूप से सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाएंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड