IND vs WI: "एक क्षण के लिये भी घबराया नहीं यशस्वी जायसवाल", रोहित शर्मा ने की तारीफ

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 171 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह हमेशा से प्रतिभाशाली था और अब उसने बता दिया कि वह शीर्ष स्तर पर खेल सकता है.

यशस्वी जयसवाल (Photo Credits: Twitter)

रोसीयू, 15 जुलाई: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 171 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह हमेशा से प्रतिभाशाली था और अब उसने बता दिया कि वह शीर्ष स्तर पर खेल सकता है. जायसवाल अपने पदार्पण मैच में 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने रोहित के साथ 229 रन की साझेदारी की. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Angry at Ishan Kishan: ईशान किशन के धीमा पारी के वजह से गुस्साएं कप्तान रोहित शर्मा, ड्रेसिंग रूम से ही पारी की घोषणा का किया ऐलान, देखें वीडियो

पहला टेस्ट एक पारी और 141 रन से जीतने के बाद रोहित ने कहा ,‘‘ वह प्रतिभाशाली है और उसने पहले भी हमें दिखाया है कि वह इस स्तर पर खेलने के लिये तैयार है . वह एक क्षण के लिये भी घबराया नहीं था. हमारी बातचीत में भी हमें उसे बस इतना ही कहना होता है कि तुम इस स्तर पर खेलने के काबिल हो.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस मैच में हमने गेंदबाजी भी अच्छी की. उन्हें 150 रन पर आउट करने से ही हमने दबदबा बनाया. हम एक ही बार बल्लेबाजी करना चाहते थे इसलिये 400 के पार रन बनाकर गेंदबाजी के लिये उतरे और अच्छी गेंदबाजी की.’’

रविचंद्रन अश्विन ने मैच में 12 विकेट लिये जबकि रविंद्र जडेजा को पांच विकेट मिले. रोहित ने कहा ,‘‘ नतीजे खुद गवाह हैं. इन दोनों को ज्यादा कुछ कहना नहीं होता. बस खुलकर खेलने की आजादी देनी होती है. इस तरह की पिचों पर उनके पास अपार अनुभव है. दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर अश्विन की गेंदबाजी जबर्दस्त थी.’’

नये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरूआत जीत के साथ करने पर उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छी शुरूआत हमेशा सुखद होती है. यह नया चक्र है और हम यहां जीत के इरादे से ही आये हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Scorecard: ब्रेडी क्रिकेट क्लब में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने 300 रनों का लक्ष्य रखा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs SL 1st Test 2026: गॉल क्रिकेट स्टेडियम में कैसा रहा है टीम इंडिया और श्रीलंका का रिकॉर्ड? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

Ireland vs Afghanistan 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ब्रेडी क्रिकेट क्लब में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ब्रेडी क्रिकेट क्लब में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट