देश की खबरें | जयशंकर ने स्पेन के विदेश मंत्री से बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष जोस मैनुअल अल्बरेस ब्यूनो के साथ रक्षा, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक बातचीत की।

नयी दिल्ली, 15 जून विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष जोस मैनुअल अल्बरेस ब्यूनो के साथ रक्षा, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक बातचीत की।

समझा जाता है कि चर्चा में यूक्रेन संकट का मुद्दा भी उठा।

जयशंकर ने ट्वीट किया, "स्पेन के विदेश मंत्री के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक चर्चा। राजनीतिक, रक्षा, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में हमारी बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। आत्मनिर्भरता और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का समर्थन करने के लिए सहयोग बढ़ाने की परिकल्पना।"

अल्बरेस एक दिन की भारत यात्रा पर हैं।

भारत और स्पेन के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पेन यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों को एक नयी गति मिली।

अल्बरेस ने भारत को एक वैश्विक शक्ति और स्पेन का एक महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

स्पेनिश में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जयशंकर के साथ बैठक शानदार रही और दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए काम करना जारी रखेंगे तथा सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग के लिए एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘‘अल्बरेस की यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करने और व्यापार, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने का एक अवसर प्रदान करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026 70th Match: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड