खेल की खबरें | जयपुर पिंक पैंथर्स ने एकतरफा मुकाबले में पटना पाइरेट्स को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अर्जुन देसवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र के मुकाबले में पटना पाइरेट्स के खिलाफ 51-30 की आसान जीत दर्ज की।

बेंगलुरू, 30 जनवरी अर्जुन देसवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र के मुकाबले में पटना पाइरेट्स के खिलाफ 51-30 की आसान जीत दर्ज की।

पटना की टीम इस मुकाबले में जीत की दावेदार के रूप में उतरी थी लेकिन जयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया और मुकाबला अपने नाम किया।

जयपुर के स्टार रेड अर्जुन ने 17 अंक जुटाए। दीपक हुड्डा ने आठ अंक जुटाकर उनका अच्छा साथ निभाया। डिफेंडर संदीप धुल और विशाल ने भी पांच-पांच अंक जुटाए।

तीन बार के चैंपियन पाइरेट्स के डिफेंस ने उसे निराश किया। उसके डिफेंडर सजिन सी और नीरज कुमार पूरे मुकाबले में एक भी अंक नहीं जुटा पाए।

रविवार को ही हुए एक अन्य मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरू बुल्स को एकतरफा मुकाबले में 42-24 से हराया।

इस दक्षिण भारतीय डर्बी में तमिल थलाइवाज की टीम शुरुआत से ही हावी रही।

थलाइवाज के लिए अजिंक्य पवार से सुपर 10 बनाया। उनके साथी राइडर मनजीत ने भी आठ अंक जुटाए। टीम में डिफेंडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच अंक जुटाए और बुल्स के कप्तान पवन सहरावत को सुपर 10 से महरूम रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\